उप्र : हाथी दांत व जेवर संग 2 नेपाली गिरफ्तार

एसएसबी ने दोनों नेपालियों को गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके अलावा पलिया से गौरीफंटा जा रही एक बस में एसएसबी ने चेकिंग के दौरान 350 शीशी कोरेक्स की नशीली दवाएं बरामद कीं।

बेंगलुरू के एक व्यापारी के यहां से चोरी कर जा रहे नेपाल के जिला बजांग के पैथालुक गांव निवासी रवींद्र नेपाल व हरीश थापा को मोहाना घाट के रास्ते नेपाल जाते समय एसएसबी ने पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 604 चांदी के सिक्के, चांदी के दो मुकुट, दो कंगन, दो चेन, एक लैपटॉप व दो हाथी दांत बरामद हुए हैं।

एसएसबी ने बरामद सामान व नेपालियों को गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नेपाली गौरीफंटा बॉर्डर पर तलाशी से बचने के लिए मोहाना नदी से होकर नेपाल जाने के फिराक में थे, जबकि बेंगलुरू में किस व्यापारी के यहां से चोरी कर यह सामान लाए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

उधर, एसएसबी ने पलिया से गौरीफंटा जा रही प्राइवेट बस की तलाशी के दौरान उसमें से 350 शीशी कोरेक्स बरामद की है। यह नशीली दवा गौरीफंटा मंडी में ले जाई जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, गौरीफंटा मंडी में इन दिनों नशीली दवाओं का कारोबार तेजी से चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493