ओबामा ने भारतवंशी को प्रमुख पद पर नियुक्त किया

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी नागरिक को देश के एक अहम पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय व सामुदायिक सेवा के निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में शमीना सिंह को नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल अक्टूबर 2019 में खत्म होगा।

व्हाइट हाउस की सोमवार की एक घोषणा के मुताबिक, इस पद पर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी के लिए उनका नाम सीनेट को भेज दिया गया है।

इससे पहले शमीना मास्टर कार्ड में कार्यरत थीं। वह साल 2013 में मास्टर कार्ड में सरकारी सेवा व समाधान के लिए वैश्विक निदेशक के रूप में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने सामाजिक सब्सिडी कार्यक्रमों को डिजिटाइज करने के लिए मास्टर कार्ड की कारोबारी क्षमता को 40 देशों तक विस्तारित किया।

मास्टर कार्ड में शामिल होने से पहले उन्होंने नाइक कंपनी के लिए सरकारी व सार्वजनिक मामलों का नेतृत्व किया और पांच साल तक सिटीग्रुप के ग्लोबल कम्युनिटी डेवलपमेंट ग्रुप में रहीं।

क्लिंटन प्रशासन तथा अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में वह 15 वर्षो तक कई वरिष्ठ पदों पर रहीं।

शमीना ने ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्याल के लंदन बी.जॉनसन स्कूल फॉर पब्लिक अफेयर्स से पब्लिक पॉलिसी में स्नातक की उपाधि हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493