आईपीएल-8 : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

अहमदाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में मंगलवार को मोटेरा मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। वहीं, इतने ही मैच खेल चुके मुंबई इंडियंस को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।

मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। अंबाती रायडू और पार्थिव पटेल भी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इनके स्थान पर उन्मुक्त चंद, पार्थिव पटेल और श्रेयष गोपाल को शामिल किया गया है।

टीम :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एरॉन फिंच, उन्मुक्त चंद, पार्थिव पटेल, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड, श्रेयष गोपाल, लसिथ मलिंगा, विनय कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रज्ञान ओझा।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, दीपक हुड्डा, जेम्स फॉल्कनर, क्रिस मोरिस, टिम साउदी, धवल कुलकर्णी, प्रवीण ताम्बे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493