लंदन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के मध्यम क्रम के बल्लेबाज जोए बर्न्स ने इंग्लिश काउंटी क्लब मिडिलसेक्स के साथ करार किया है। वह लंदन की इस क्रिकेट क्लब से मई में जुड़ेंगे।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार बर्न्स काउंटी क्लब में हमवतन एडम वोग्स की जगह लेंगे जिन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ होने वाले आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।
बर्न्स 18 जुलाई तक इंग्लिश क्लब से जुड़े रहेंगे। इसके बाद वह भारत के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उन्हें भारत-ए के खिलाफ श्रृंखला में आस्ट्रेलिया-ए टीम की ओर से हिस्सा लेना है।
dharmpath.com dharmpath