जापान में यात्री विमान हवाई पट्टी पर फिसला, 22 घायल

ओसाका, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के हिरोशिमा हवाईअड्डे पर मंगलवार रात दक्षिण कोरिया की एशियाना एयरलाइंस का एक विमान उतरते समय हवाई पट्टी पर फिसल गया, जिसमें 22 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।

जपानी ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, एयरबस ए320 उतरते समय हवाईपट्टी पर आधे रास्ते चलने के बाद दाहिनी ओर फिसल गया, जिसके बाद यह विपरीत दिशा में घूम गया। विमान के इंजनों से आग और धुआं निकल रहा था।

जापान के भूमि, अवसंरचना, परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हवाईअड्डे पर उतरते समय विमान के पहिये संभवत: हवाईपट्टी के पास 6.4 मीटर ऊंची वायरलेस संचार सुविधा से प्रभावित हो गए होंगे।

दुर्घटना के बाद विमान में सवार सभी 73 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य आपातकालीन द्वार से बाहर निकले।

एशियाना एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि विमान में सवार यात्रियों में से 46 जापानी, नौ चीनी, आठ दक्षिण कोरियाई, दो कनाडाई, दो स्वीडिश, दो अमेरिकी यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से लगभग 18 को उपचार के लिए चार अस्पतालों में भेजा गया है।

दक्षिण कोरिया के इनचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ विमान मंगलवार रात 8.05 बजे जापान के हिरोशिमा हवाईअड्डे पर उतरा था।

क्योदो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवहन सुरक्षा बोर्ड के जांचकर्ता बुधवार को हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे, जबकि दक्षिण कोरिया का परिवहन मंत्रालय भी हवाईअड्डे पर जांचकर्ता भेजेगा। एशियाना एयरलाइंस घटना की जांच करेगा।

हादसे के बाद हवाई पट्टी बंद कर दी गई, जिसके कारण मंगलवार रात से अब तक 35 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493