मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता नंदीश संधू मशहूर गायक अरिजीत सिंह के गाने ‘क्यों हुआ रिलोडिड’ की संगीत वीडियो में नजर आ चुके हैं। वह कहते हैं कि वह अरिजीत के मुरीद हैं।
नंदीश को संगीत के प्रति उनके खास लगाव के लिए जाना जाता है। वह हाल में स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिट्नर्स’ में अपनी पत्नी रश्मि देसाई के साथ नजर आए थे। वह बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) के लिए अपनी टीम के गाने की रिकॉर्डिग में पूरी तरह शामिल रहे।
‘क्यों हुआ रिलोडिड’ में नंदीश एक दुखी आदमी के रूप में नजर आ रहे हैं।
उनका कहना है कि इस संगीत वीडियो में अभिनय करने की मुख्य वजह इसका अरिजीत का होना है।
नंदीश ने एक बयान में कहा, “मुझे अरिजीत की आवाज पसंद है। उनके गाने मेरी पसंदीदा गीतों की सूची में हमेशा होते हैं। यह एक रूहानी गाना है। संगीत प्रेमी होने के नाते मुझे अरिजीत के इस संगीत वीडियो में अभिनय करने का यह मौका बहुत ही दिलचस्प लगा।”
dharmpath.com dharmpath