कोलकाता , 15 अप्रैल (आईएएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए जादवपुर विश्वविद्यालय ने अपने इस साल दाखिले से संबंधित आवेदन पत्र में लिंग विकल्प में तीसरे लिंग को शामिल कर लिया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव पी.के. घोष ने आईएएनएस को बताया, “हमने इस साल के आवेदन पत्र में तीसरे लिंग के लोगों के लिए अलग से एक कॉलम बनाया है।”
उहोंने बताया कि आवेदन पत्र में स्त्रीलिंग और पुलिंग के अलावा विपरीतलिंगी का भी विकल्प है।
पिछले साल एक महत्पूर्ण फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने विपरीतलिंगियों को तीसरे लिंग के तौर पर मान्यता दी थी।
फैसले में न्यायालय ने सरकार को शिक्षा और नौकरियों में इस तीसरे लिंग को भी पिछड़े वर्ग के तहत आरक्षण देने तथा उन्हें स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि संविधान में तीसरे लिंग को सभी अधिकार दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath