बांद्रा पूर्व सीट पर शिवसेना को मिली जीत

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा की बांद्रा सीट पर शनिवार को उप चुनाव के तहत कराए गए मतदान में शिवसेना की उम्मीदवार तृप्ति सावंत को जीत मिली है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार नारायण राणे को हराया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शिवसेना के दिवगंत नेता बाला सावंत की पत्नी तृप्ति ने 19,000 वोटों के अंतर से राणे को हराया। इस सीट पर मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के राजा राहबर खान तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव के नतीजे को राणे के राजनीतिक भविष्य को झटके के रूप में देखा जा रहा है।

बांद्रा पूर्व सीट पर चुनाव शिवसेना के कद्दावर नेता और विधायक बाला सांवत के निधन के कारण आवश्यक हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493