मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हास्य धारावाहिक ‘खिचड़ी’ में कॉमिक अवतार की बदौलत अपने लिए खास जगह बना चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री अमी त्रिवेदी अब हास्य धारावाहिक ‘चिड़िया घर’ में नजर आएंगी।
अमी ने एक बयान में कहा, “मैं धारावाहिक में एक बड़ा मजेदार किरदार निभाने जा रही हूं। मैं इसके चíचत कलाकारों के साथ पर्दे पर नजर आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। आशा करती हूं कि धारावाहिक में मेरा नया अवतार दर्शकों को पसंद आएगा।”
अमी की एंट्री से ‘चिड़िया घर’ में एक नई कहानी की शुरुआत होगी और दर्शकों के हंसी के ठहाके बढ़ जाएंगे।
सब टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहा ‘चिड़िया घर’ एक प्यारे से परिवार की कहानी है, जिसके सभी सदस्य एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं। सभी किरदार अनूखे तौर-तरीके और व्यक्तित्व के मालिक हैं।
dharmpath.com dharmpath