‘जोधा अकबर’ की शूटिंग में रजत को लू लगी

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐतिहासिक धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग के दौरान इसके मुख्य अभिनेता रजत टोकस को लू लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह अब स्वस्थ हैं और शूटिंग पर लौट आए हैं।

धारावाहिक की शूटिंग मुंबई के करीब कर्जत स्थित एन.डी. स्टूडियो में हो रही है।

स्टूडियो हालांकि एयर कंडीशनर है, लेकिन रजत को कुछ दृश्यों की शूटिंग के लिए आमतौर पर स्टूडियो से बाहर जाना पड़ता है। रविवार को एक ऐसे ही दृश्य की शूटिंग के दौरान उनका जी मितलाने लगा, जिसके बाद फिल्म निर्माण से जुड़े सदस्यों ने उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में रजत की जांच कराई गई, जिसमें उन्हें लू लगने का पता चला।

जी टीवी के प्रोग्रामिंग हेड नमित शर्मा ने एक बयान में कहा, “हम इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि शूटिंग के दौरान वह गर्मी के संपर्क में न आएं और उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। सेट एयर-कंडीशनर से युक्त है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493