चैन सिंह विश्व कप फाइनल में जगह बनाने से चूके

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग सहित भारत के तीनों निशानेबाज चैन सिंह और संजीव राजूपत बुधवार को विश्व कप निशानेबाजी (राइफल/पिस्टल) के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

चैन सिंह ने 1,173 अंक अर्जित किए और रूस के नाजर लोगिनेट्स से केवल एक अंक पीछे रह गए। वहीं नारंग ने 1,162 अंक के साथ 33वां स्थान प्राप्त किया। राजपूत 1,155 अंक के साथ 47वें स्थान पर रहे।

इसके साथ ही विश्व कप में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। इस विश्व कप में भारत ने दो पदक जीते। पहला जीतू राय जबकि दूसरा पदक अपूर्वी चंदेला के खाते में आया। अपूर्वी ने यहां जीते कांस्य पदक की बदौलत रियो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

जीतू राय पहले ही रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

भारतीय निशानेबाजों की नजरें अब साइप्रस के लर्नाका में होने वाले शॉटगन विश्व कप पर होंगी। यह 24 अप्रैल से चार मई के बीच आयोजित होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493