दिल्ली में छाई रहेगी बदली

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह तेज धूप रही और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज करने का अनुमान है।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493