उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में मामूली वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने और तापमान में वृद्धि होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 17 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, इलाहाबाद का 19 डिग्री और झांसी का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493