ओडिशा में नक्सलियों ने 5 अपहृतों को छोड़ा

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नक्सलियों ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले से 13 अप्रैल को अगवा किए गए 11 लोगों में से पांच को छोड़ दिया है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजीव मारिक ने गुरुवार को कहा कि अगवा बाकी छह लोगों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

नक्सलियों ने मलकानगिरी जिले की करतानपल्ली पंचायत से 13 अप्रैल की रात 11 लोगों को अगवा कर लिया था।

डीजीपी ने कहा कि नक्सलियों ने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मथिली त्रिनाथ भूमिया सहित पांच लोगों को छोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कई जगह नक्सली हमलों के मद्देनजर पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार निगाह रख रही है।

मारिक ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पुलिस ने इस बात की आशंका व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के विभिन्न इलाकों में जारी सघन तलाशी अभियान के बाद नक्सली ओडिशा की सीमा में दाखिल हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493