भारत, दक्षिण अफ्रीका के संबंध और मजबूत होंगे : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को विश्वास व्यक्त किया कि भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय सहयोग आगामी वर्षो में और सुदृढ़ होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को देश के स्वतंत्रता दिवस (17 अप्रैल) पर भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा कि भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध ऐतिहासिक है, जो एक रणनीतिक साझीदार के रूप में विकसित हुआ है।

मुखर्जी ने कहा, “आईबीएसए (भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका) तथा ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) मंच के तहत हमारा सहयोग हमारे संबंधों को और मजबूत करता है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि आगामी वर्षो में दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए हम द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करेंगे।”

उन्होंने कहा, “आपके निजी स्वास्थ्य तथा खुशहाली और दक्षिण अफ्रीका के लोगों की प्रगति व समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं कुबूल कीजिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493