भोपाल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी के हमीदिया अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में उनके साथी चिकित्सक गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। इसका स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

हमीदिया अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर उपेंद्र गुप्ता और एक अन्य के साथ बुधवार को मारपीट की थी। उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

डॉ. उपेंद्र ने बताया कि उन्होंने मरीज के परिजनों से कहा कि वे ड्यूटी रूम से बाहर चले जाएं, क्योंकि उपचार करने में दिक्कत आ रही है, इस पर वे भड़क उठे और मारपीट शुरू कर दी।

हमीदिया अस्पताल में बुधवार की घटना के विरोध में गुरुवार को हड़ताल पर चले गए है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई हैं। हड़ताली जूनियर डाक्टर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग है कि।

हड़ताल में शामिल डॉ. आदित्य ने बताया कि प्रबंधन से उनकी बातचीत चल रही है। सुरक्षा संबंधी मांगें माने जाने पर ही वे काम पर लौटेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493