‘निर्वाक’ में सुष्मिता जैसी छवि की जरूरत : श्रीजीत

कोलकाता, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने अपनी बंगाली फिल्म ‘निर्वाक’ में सुष्मिता सेन को लिए जाने की वजह बताते हुए कहा कि उनमें एक संपूर्ण नारी की छवि झलकती है।

मुखर्जी ने आईएएनएस को बताया, “वह एक बौद्धिक तबके में लोकप्रिय अभिनेत्री है। वह खूबसूरत के साथ बौद्धिक भी हैं।”

‘निर्वाक’ सुष्मिता की पहली बंगाली फिल्म है। इसमें जिशू सेनगुप्ता, अंजन दत्त और ऋत्विक चक्रबर्ती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक मई को रिलीज होगी।

मुखर्जी के मुताबिक, “मेरी फिल्म की कहानी में एक ऐसी महिला की जरूरत थी, जो नारीत्व के लिहाज से परिपूर्ण हो। मैं लीक से हटकर फिल्में बनाने में विश्वास करता हूं। इस लिहाज से फिल्म के कलाकारों को भी फिल्म में सटीक बैठना पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493