आईपीएल-8 : रॉयल्स ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया

विशाखापत्तनम, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में गुरुवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

रॉयल्स अपने शुरुआती तीनों मैच जीत कर अंकतालिका में छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं सनराइजर्स ने इस संस्करण में अभी दो मैच खेले हैं। इनमें से एक में टीम को जीत मिली जबकि दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है।

रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि सनराइजर्स ने केन विलियमसन के स्थान पर इयान मोर्गन को शामिल किया है।

टीम :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, इयान मोर्गन, नमन ओझा, रवि बोपारा, आशीष रेड्डी, कर्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, ट्रेंट बाउल्ट।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, दीपक हुड्डा, जेम्स फॉल्कनर, क्रिस मोरिस, टिम साउदी, धवल कुलकर्णी, प्रवीण ताम्बे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493