टोरंटो, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक कारोबारी सम्मेलन में कनाडा के बैंकरों और पेंशन कोष प्रबंधकों से मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने एक ट्वीट के जरिए कहा, “नाश्ते से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकरों और पेंशन कोष प्रबंधकों से मिले और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया।”
कनाडा मोदी की तीन देशों की यात्रा का आखिरी पड़ाव है। इस यात्रा में उन्होंने कई समझौते किए, जिसमें सबसे प्रमुख है बिजली उत्पादन के लिए यूरेनियम की आपूर्ति का समझौता।
मोदी बुधवार को ओटावा से टोरंटो पहुंचे, जहां उन्होंने 10 हजार भारतवंशियों को संबोधित किया।
गुरुवार को उनका 1985 में हमले की शिकार हुई एयर इंडिया की उड़ान संख्या 182 के मृतकों के स्मारक स्थल पर जाने का भी कार्यक्रम है।
टोरंटो से वैंकूवर जाएंगे, जहां से वह वापस भारत के लिए उड़ान भरेंगे।
dharmpath.com dharmpath