पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के ओरकजई कबायली इलाके गुरुवार को सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जर्ब-ए-अज्ब’ अभियान के तहत किए गए हमलों में 10 आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।

जियो न्यूज की रपट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों पर गोलाबारी की जिसमें 12 आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि यह ताजा अभियान ओरकजई एजेंसी के शेखां इलाके में चलाया गया।

पाकिस्तान में सेना देश के अशांत कबायली क्षेत्र और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य स्थानीय और विदेशी आतंकवादी समूहों से लड़ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493