नाओमी वाट्स एक हताश डांसर

सिडनी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स का कहना है कि उन्होंने अपनी डांस प्रतिभा को सबके सामने लाने के लिए फिल्म ‘वाइल वी आर यंग’ में अपने डांस दृश्यों का फायदा उठाया।

46 वर्षीया नाओमी ने माना कि ‘वाइल वी आर यंग’ में उन्होंने अपने अंदर मौजूद डांस के कीड़े को पूरी छूट दी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसी पत्नी की भूमिका निभाई है, जो अपनी युवावस्था के दिनों को दोबारा जीना चाहती है।

वेबसाइट ‘न्यूज डॉट कॉम एयू’ ने नाओमी के हवाले से कहा, “मेरे भीतर एक हताश डांसर है। मुझे हमेशा से डांस पसंद रहा है।”

उन्होंने कहा, “डांस ने ही मुझे अभिनय की ओर आकर्षित किया, भले ही मैं कहती हूं कि मुझे करीब 16 या 17 साल की उम्र में अभिनय से प्यार हुआ, लेकिन मेरा मन डांस में ज्यादा है, लेकिन मेरे ख्याल से मुझे यह समझ देर से आई। मैं इसमें कभी भी माहिर नहीं होने वाली थी, इसलिए मैंने इसे छोड़ दिया। डांस ने अभिनय कलासेस की राह दिखाई।”

‘वाइल वी आर यंग’ अमेरिका में 27 मार्च को रिलीज हो गई। भारत में यह एक मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493