राष्ट्रपति पहुंचे पटना, उच्च न्यायालय शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में शुक्रवार शाम विशेष विमान से पटना पहुंचे। प्रणब शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के एक सौ साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।

प्रणब के पटना पहुंचने पर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। हवाई अड्डे से राष्ट्रपति सीधे राजभवन रवाना हो गए।

राष्ट्रपति शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के एक सौ साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दो दिनों के प्रवास को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। राष्ट्रपति पटना उच्च न्यायालय में आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद करीब 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493