पत्नी की हत्या मामले में माकपा नेता गिरफ्तार

अगरतला, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पुलिस ने त्रिपुरा में शुक्रवार को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता जितेंद्र दास, उनके दो भाइयों और उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जितेंद्र की पत्नी कल्पना दास की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने जितेंद्र दास, उनके दो भाइयों और उनके भतीजे को कल्पना दास की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किया है और उन्हें शीघ्र ही अदालत में पेश किया जाएगा।”

जितेंद्र की पत्नी कल्पना दास (62) त्रिपुरा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थीं और उन्हें यहां के समीप स्थित रानीर बाजार में उनके आवास में गुरुवार की सुबह मृत पाया गया।

माकपा प्रवक्ता गौतम दास ने कहा कि घटना हत्या के रूप में उभरी है और पार्टी जितेंद्र दास के खिलाफ पार्टी के नियमों के अनुरूप कार्रवाई करेगी।

जितेंद्र दास (64) जुलाई 2014 तक पश्चिम जिला परिषद के अध्यक्ष रहे और वे सदर अनुमंडल पार्टी कमेटी के वरिष्ठ नेता हैं।

वामपंथी शासित त्रिपुरा में कल्पना की मौत से राजनीतिक और गैर राजनीतिक दायरे में बवंडर पैदा हो गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493