नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का वस्तु निर्यात मार्च में 23.95 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के आंकड़े से 21 फीसदी कम है।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, वस्तु निर्यात मार्च में लगातार चौथे महीने कम रहा।
मार्च में व्यापार घाटा 11.87 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.95 अरब डॉलर था।
पूरे कारोबारी साल के लिए व्यापार घाटा 137.01 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 135.7 अरब डॉलर था।
मार्च महीने में आयात 35.74 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 41.29 अरब डॉलर था।
पूरे कारोबारी साल के लिए आयात साल-दर-साल आधार पर 0.6 फीसदी कम 447.5 अरब डॉलर रहा, जबकि निर्यात साल-दर-साल आधार पर 1.2 फीसदी कम 310.5 अरब डॉलर रहा।
dharmpath.com dharmpath