फांसी पर लटकी विवाहिता, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कृष्णानंद यादव की पत्नी नीलम (25) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ससुराल वालों के मुताबिक वह सभी फसल की कटाई करने चले गए। जब लौटे तो नीलम घर के अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीलम का मायका मुहम्मदाबाद थाने के फखनपुरा में था। सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका तीन साल का पुत्र भी है। नीलम के पिता लालबहादुर यादव का आरोप है कि शादी के बाद से ही नीलम को प्रताड़ित किया जा रहा था।

नीलम के मायके वालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जहां इस सिलसिले में पति कृष्णानंद यादव, ससुर अमरनाथ यादव, जेठ कैलाश यादव तथा देवर खेवट यादव को गिरफ्तार किया है, वहीं सास अंबिका देवी फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493