मुजफरनगर पुलिस ने बताया कि खालापार निवासी आसिफ नैनी जेल में बंद था। शुक्रवार को उसको नैनी जेल से मुजफरनगर कोर्ट पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद पुलिस कर्मी उसको लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस बीच वहां तीन लोग पहुंचे। उन लोगों ने आसिफ को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से घायल आसिफ खून से लथपथ होकर प्लेटफार्म पर ही गिर पड़ा। स्टेशन पर हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गयी। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। आनन-फानन में घायल आसिफ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने छानबीन कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
dharmpath.com dharmpath