इब्राहिमोविक पर लगा प्रतिबंध घटाया गया

पेरिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणाी फुटबाल क्लब पेरिस-सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार स्ट्राइकर ज्लाटान इब्राहिमोविक पर लीग-1 में लगे चार मैचों के प्रतिबंध को घटाकर तीन मैचों का कर दिया गया है।

फ्रांस ओलंपिक समिति (सीएनओएसएफ) ने इसकी सिफारिश फ्रेंच फुटबाल लीग (एलएफपी) से की थी जिसे शुक्रवार को मान लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इब्राहिमोविक पिछले महीने बोरडियॉक्स से मिली 2-3 की हार के बाद कैमरे पर रेफरी को कोसते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया।

स्वीडेन के खिलाड़ी इब्राहिमोविक ने उस मैच के बाद चेंजिंग रूम की ओर जाते हुए कहा था, “मैंने 15 साल में कभी ऐसा रेफरी नहीं देखा। यह बहुत बुरा देश है और यहां पीएसजी जैसे क्लब की जरूरत नहीं है।”

फ्रांस के टेलीविजन चैनल ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया और अपनी वेबसाइट पर डाल दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इब्राहिमोविक ने मांफी मांगी और सफाई दी वह पूरे फ्रांस के बारे में ऐसा नहीं कह रहे थे।

बहरहाल, प्रतिबंध घटने के बाद 2 मई को नांते के खिलाफ मैच से उनकी टीम में वापसी की उम्मीद जताई रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493