किसानों के लिए एक भी पैसा नहीं दिया केंद्र ने : शिवपाल

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कभी भी समय से मदद नहीं की है। पिछले वर्ष फसलों को हुए नुकसान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 365 करोड़ मांगे थे जिसमे से 32 करोड़ जनवरी 2015 में मिला तथा सूखे के लिए 4794 करोड़ रुपये मांगे तो सिर्फ 490 करोड़ रुपये मिले तथा बाढ़ के लिए 768 रुपये करोड़ मांगने पर 58 करोड़ रुपये मिले हैं।

उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जिन किसानों की सदमे से मौत हुई है। उन्हें राज्य सरकार ने पांच लाख रुपये देकर सहायता प्रदान कर रही लेकिन केन्द्र ने अपने हिस्से का डेढ़ लाख रुपये अभी तक नहीं दिया है।

यादव ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों एवं सांसदों से निवेदन किया है कि पिछले दिनों हुई बारिश, ओलावृष्टि तथा आंधी से प्रदेश के किसान बुरी तरह से प्रभावित हुए इसलिए सभी लोग पूरी संवेदनशीतला दिखाएं और इस दैवीय आपदा की घड़ी में किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक माह का वेतन देकर सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जिलों को आपदाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए बड़े पैमाने पर राहत देने का हर-सम्भव प्रयास कर रही है तथा जिलो में सर्वे का काम लगातार कराया जा रहा है।

राजस्व मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को मदद देने के लिए रुपये 1135 करोड़ जिलों में भेज दिए है और अब तक किसानों में 439 करोड़ रुपये की धनराशि बांटी जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493