शाकिब का लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना

मीरपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी शाकिब अल हसन की निगाह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश की जीत सुनिश्चित करने पर है।

पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को 16 वर्षो की नाकामयाबी खत्म करते हुए बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच 79 रनों से जीत लिया।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, अब दोनों टीमें शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में ही रविवार को सीरीज का दूसरा एकदिवसीय मैच खेलेंगी।

मशरफे मुर्तजा की अनुपस्थिति में बांग्लादेश टीम की कमान संभाल रहे शाकिब ने कहा कि रविवार का मैच बेहद अहम होगा।

शाकिब ने कहा, “हम अगला मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर हम यह मैच जीतने में सफल रहते हैं तो हम तीसरा मैच भी जीतने की कोशिश करेंगे। हमारा पहला उद्देश्य सीरीज पर कब्जा करना है। दूसरा मैच जीतने के बाद हम सीरीज 3-0 से जीतने के बारे में सोचेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह एक कठिन जीत थी। अगर हम वैसा ही प्रदर्शन करने में सफल रहे तो हमारे लिए यह अच्छा रहेगा। जी हां, यह संभव है। जीतना अच्छा लगता है, खासकर इतने लंबे समय के बाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493