परमाणु करारों का व्यापक असर होगा : मोदी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि फ्रांस एवं कनाडा के साथ हुए करार बड़ी उपलब्धियां हैं और आने वाले दिनों में इनका एक व्यापक असर होगा।

मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सरकार ने परमाणु समझौतों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिशें कीं, लेकिन इसे अब सफलता मिली है।

मोदी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से इस देश के गरीब लोगों के प्रति समर्पित है।

वह यमन संकट के दौरान बचाव अभियान में भारत को मिली सफलता के बारे में भी बोले। उन्होंने इस दिशा में विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

मोदी ने कहा कि सरकार को उस पर भरोसा करने एवं उसे पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने के लिए हमेशा लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए।

यह बैठक मोदी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने से चंद रोज पहले हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493