फेड कप सेमीफाइनल में चेक गणराज्य को बढ़त

प्राग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। चेक गणराज्य ने यहां जारी फेड कप सेमीफाइनल के पहले दिन की समाप्ति तक फ्रांस पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

चेक गणराज्य ने दो एकल मुकाबले जीते। लूसी साफारोवा और पेट्रा क्वीतोवा ने अपने देश के लिए एक-एक मैच जीता।

विश्व की 13वीं वरीय खिलाड़ी साफारोवा ने कैरोलिन गार्सिया को 4-6, 7-6 (7-1), 6-1 से हराया जबकि विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त क्वीतोवा ने क्रिस्टीना लादेनोविक को 6-3, 6-4 से मात दी।

चेक गणराज्य लगातार सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493