पीएसवी ने 22वीं बार जीता डच फुटबाल लीग खिताब

द हेग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पीएसवी इदहोवन ने एससी हेरेनवीन को 4-1 से हराते हुए शनिवार को 22वीं बार डच फुटबाल लीग का खिताब अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पीएसवी ने 2008 के बाद पहली बार इस खिथाब पर कब्जा किया है।

पीएसवी ने बीते साल अगस्त से लीग में वर्चस्व बनाए रखा है और अब उसके खाते में 31 मैचों से 79 अंक हैं।

दूसरे स्थान पर काबिज एजाक्स के खाते में 66 अंक हैं। उसने अब तक 30 मैच खेले हैं। उसका अंतिम मैच रविवार को है।

पीएसबी ने अपना पहला खिताब 1929 में जीता था। 1954 में पेशेवर डच फुटबाल के शुरू होने से पहले उसने राष्ट्रीय खिताब पर तीन बार कब्जा किया था।

पेशेवर युग में पीएसवी के नाम कुल 19 खिताब हैं।

एजाक्स ने सबसे अधिक 33 चैम्पियनशिप खिताब जीते हैं। फायेनूर्द तीसरे स्थान पर है। उसके नाम 14 खिताब हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493