फुटबाल स्टार ने कोकीन के लिए स्वर्ण पदक बेचा

रियो डी जेनेरियो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की फुटबाल विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे पाउलो सीजर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कोकीन खरीदने के लिए अपना स्वर्ण पदक बेच दिया है।

सीजर 1970 में विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिकोीजर ने शनिवार को अपना पदक बेचने पर अफसोस जाहिर किया।

सीजर (65) बोटाफोगो, फ्लामेंगो, फ्लूमिनेंसी, ग्रेमियो, वास्को दे गामा और कोरिंथियंस जैसे क्लबो ंके लिए खेल चुके हैं।

सीजर ने स्वीकार किया है कि मार्सेली के लिए 1970 के दशक में खेलने के दौरान उन्हें कोकीन की लत लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493