डेविड के साथ कड़वाहट भरा रिश्ता था : केली

लंदन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री केली ब्रुक का कहना है कि अभिनेता डेविड मैकइंतोश के साथ उनका रिश्ता कड़वाहट भरा था।

‘वन बिग हैप्पी’ की अभिनेत्री ब्रुक और डेविड के जनवरी की शुरुआत में सगाई तोड़ दी थी। ब्रुक ने यह कबूला है कि डेविड के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। उनका कहना है कि डेविड के साथ रहते हुए वह ऐसी इंसान बनती जा रही थीं, जो वह बिल्कुल नहीं बनना चाहती थीं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रुक ने कहा, “मैं अपने जैसी नहीं थी। हर कोई पूछता था, ‘तुम क्या कर रही हो? और मैं कोई जवाब नहीं दे पाती था। मैं गलत-सही में फर्क नहीं कर पाती थी। मैं बेहद खराब और कड़वाहट भरे जीवन में फंस गई थी। मुझे खुशी है कि अब पल मुझसे बहुत दूर हो गया है।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनका उनके जीवन पर नियंत्रण नहीं थी, जब वह डेविड के साथ थीं और उन्हें लगता था कि रोज-रोज उनके साथ धोखा हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493