‘बजरंगी भाईजान’ सलमान शूटिंग के लिए पहली बार कश्मीर में

पहलगाम, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस सप्ताह कश्मीर में अपनी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यह पहला मौका है, जब सलमान कश्मीर में शूटिंग करेंगे।

सलमान ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए दो दिन पहले ही ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पहुंचे हैं। वह फिल्म के निर्देशक कबीर खान व युनिट के बाकी सदस्यों संग यहां पाइन एंड पीक होटल में ठहरे हुए हैं।

फिल्म युनिट से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उम्मीद है कि फिल्म में सलमान की जोड़ीदार बनीं करीना कपूर इस सप्ताह के अंत में यहां पहुंच जाएंगी। उनके आने के साथ ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।

‘बजरंगी भाईजान’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। इसकी कहानी एक मुस्लिम युवक व हिंदू युवती के प्रेम के इर्दगिर्द घूमती है।

सलमान इसके सह-निर्माता हैं।

सूत्रों ने कहा कि इसकी शूटिंग पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग के पहाड़ी इलाकों में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493