सऊदी अरब में आतंकवादी खतरे के बीच सुरक्षा कड़ी

रियाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने आतंकवादी खतरे की वजह से सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य रूप से राजधानी रियाद में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। सरकारी समाचार पत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने समाचार पत्र ‘अल-हयात’ के हवाले से बताया कि रियाद में बाजारों, व्यावसायिक मॉल और तेल कंपनियों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है।

देश के आंतरिक मंत्रालय को रियाद में एक बाजार और सऊदी तेल कंपनी ‘अरामको’ पर हमला करने के बारे में जानकारी मिली थी।

रियाद में 2003 में आवासीय परिसरों में दो बड़े बम विस्फोट हुए थे।

रियाद में तीन आवासीय परिसरों में हुए हमलों में 39 लोगों की मौत हो गई थी और 160 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493