राष्ट्रपति ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्मदिन 21 अप्रैल को है।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “महारानी के जन्म दिवस के अवसर पर मैं भारत की सरकार और जनता की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”

संदेश में कहा गया है, “यह अत्यंत संतोष की बात है कि साझा हित वाले क्षेत्रों में हमारे नियमित संवाद और फलदायी सहयोग के जरिए हाल के वर्षो में भारत और ब्रिटेन के बीच भागीदारी में वृद्धि हुई है। हम दो महान राष्ट्रों के बीच विश्वास और आपसी समझ कायम करने में महारानी का मूल्यवान योगदान सराहनीय है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “महारानी की अच्छी सेहत और कल्याण के लिए कृपया मेरी शुभकामनाएं स्वीकार कीजिए। मैं इस अवसर पर भारत सरकार और जनता की ओर से ब्रिटेन की जनता की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493