टोरंटो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टोरंटो रैप्टर्स के गार्ड लोउ विलियम्स को 2014-15 सीजन में एनबीए का सिक्स्थ मैन अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है।
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने विलियम्स को रिजर्व भूमिका में लीग का सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 28 साल के विलियम्स को यह सम्मान सोमवार को दिया गया। विलियम्स का औसत 15.5 है और इसी कारण टोरंटो की टीम ने 49 जीत का फ्रेंचाइजी रिकार्ड कायम किया।
विलियम्स यह सम्मान हासिल करने वाले टोरंटो के पहले खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath