काहिरा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को इत्तिहादिया प्रेसीडेंसियल पैलेस के बाहर दिसंबर 2012 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करवाने के मामले में मंगलवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई है।
समाचारपत्र अल अहराम की एक रपट के मुताबिक, हालांकि मुर्सी और मामले के 14 अन्य प्रतिवादियों को हत्या की साजिश रचने तथा हथियार रखने के मामले में बरी कर दिया गया।
जुलाई 2013 में सत्ता से बदखल होने के बाद मुर्सी के खिलाफ यह पहला फैसला आया है।
dharmpath.com dharmpath