आईएस से जुड़ने की योजना बना रहे लोगों पर मामला दर्ज

वाशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मिनेसोटा (अमेरिका) निवासी छह सोमाली-अमेरिकी नागरिकों पर देश छोड़कर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संघर्ष में शामिल होने की योजना बनाने के लिए गिरफ्तार कर उन पर मामले दर्ज किए गए हैं।

समाचार पत्र मिन्नीपोलिस स्टार ट्रिब्यून की रपट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि छह में से दो को फेडरल ब्यूरो ऑफ इंनवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने सेन डियागो से रविवार को गिरफ्तार किया, जहां से वह पासपोर्ट लेकर मैक्सिको जाने वाले थे और वहां से सीरिया के लिए विमान पकड़ने वाले थे।

अन्य चार को भी रविवार को एफबीआई ने मिन्नीपोलिस शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया।

सभी छह लोगों पर आईएस में शामिल होने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।

सेन डियागो से गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद अब्दीहामिद फराह और अब्दीरहमान यासीन दाऊद हैं। वहीं, मिन्नीपोलिस से गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अदनान अब्दीहामिद फराह, हनद मुस्तफी मुस्से, गुलेद अली उमर और जकारिया यूसुफ अब्दुर्रहमान हैं।

जांचकर्ताओं का कहना है कि सेन डियागो और मिन्नीपोलिस शहरों में युवा सोमाली आईएस के एजेंडे और प्रचार से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493