कोल की पार्टी में केली का बिंदास लुक

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार केली जेनर अपनी सौतेली बहन कोल कर्दशियां की कोचेला पार्टी में एकदम बिंदास लुक में नजर आईं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, केली काली रंग की अंगिया एवं पारदर्शी बॉडी सूट पहने हुए थीं। उन्होंने धूप का चश्मा व हील वाले सैंडिल पहन रखे थे। उन्होंने बालों की चोटी बनाई हुई थीं।

17 वर्षीया केली ने अपनी एक तस्वीर फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें उनके साथ उनके कथित रैप प्रेमी टिगा व सौतेली बहन कोल कर्दशियां साथ खड़ी दिख रही हैं।

कोल ने भूरे, जबकि टिगा ने काले रंग का परिधान पहना हुआ था।

केली ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “कोल की पूल पार्टी। चेल्ला।” यह तस्वीर टिगा व कोल ने भी अपने इंस्टाग्राम खाते पर पोस्ट की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493