पीएसजी कैनल प्लस का बहिष्कार नहीं करेगा

पेरिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने कहा है कि वह टेलीविजन चैनल कैनल प्लस और इसकी सहायक चैनलों का बहिष्कार करने के अपने फैसले को वापस ले लेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच फुटबाल लीग (एलएफपी) द्वारा टीवी कवरेज के लिए बनाए गए नए शर्तो पर सहमति जताने के बाद यह फैसला किया।

गौरतलब है कि पीएसजी ने इससे पूर्व सत्र के आखिर तक कैनल प्लस चैनल का बहिष्कार करने का फैसला किया था।

दरअसल, पीएसजी उस घटना से नाराज था जिसमें क्लब की ओर से खेलने वाले स्वीडेन के स्टार स्ट्राइकर ज्लाटान इब्राहिमोविक पिछले महीने बोरडियॉक्स से मिली 2-3 की हार के बाद चेजिंग रूम की ओर लौटते हुए कैमरे पर रेफरी और फ्रांस के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते पकड़े गए थे।

इसके बाद उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया गया। बाद में हालांकि इस तीन मैचों तक का कर दिया गया।

क्लब की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया, “हम प्रसारकों से कहना चाहते हैं कि मैच खत्म होने के बाद वह खिलाड़ी के निजता का सम्मान करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493