कंधार, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक गोला बारूद डिपो में मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने कंधार के उप प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल रहमतुल्लाह अतराफी के हवाले से बताया, “यह विस्फोट शहर के मीरवास मीना क्षेत्र में सुबह 7.45 बजे हुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि डिपो में विस्फोट दुर्घटनावश हुआ।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों में पुलिस स्टेशन के आठ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विस्फोट में आसपास की कई दुकानों, वाहनों और घरों को भारी क्षति हुई है।
dharmpath.com dharmpath