आस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाजों को प्रशिक्षण देंगे बद्री (लीड-1)

मेलबर्न, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री मई में ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाजों के लिए आयोजित होने वाले एक विशेष प्रशिक्षण शिविर में बतौर सलाहकार हिस्सा लेंगे। वह वहां युवा खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी के गुर सिखाते नजर आएंगे।

बद्री अभी टी-20 प्रारूप में विश्व के शीर्ष गेंदबाज हैं। वह इस शिविर में आस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिन कोच जॉन डेविसन के साथ मिलकर काम करेंगे।

यह शिविर 11 से 15 मई के बीच ब्रिस्बेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर (एनसीसी) में आयोजित किया जाना है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के टीम परफॉरमेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने बताया, “बद्री के पास जो अनुभव और स्पिन गेंदबाजी की जानकारी है, इससे निश्चित ही हमारे खिलाड़ियों को फायदा होगा।”

होवार्ड के अनुसार आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों के लिए हर साल आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर के पूर्व के सत्रों में शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाज भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बद्री ने भी कहा है कि वह इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और युवा गदेंबाजों के साथ अपना अनुभव साझा कर उन्हें खुशी होगी।

बद्री के पास 22 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैचों का अनुभव है। इन मैचों में उन्होंने 14.96 की औसत से 31 विकेट हसिल किए हैं।

सीए के अनुसार इस शिविर में आस्ट्रेलिया के 24 स्पिन गेंदबाज हिस्सा लेंगे। इसमें ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक स्टेट क्रिकेट भी नहीं खेला है। पिछले साल ही अपने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 करियर का आगाज करने वाले लेग स्पिन गेंदबाज कैमरन बोइस भी इस शिविर का हिस्सा होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493