्रपाकिस्तान : मारिया ‘अंग प्रदर्शन नहीं’ की शर्त पर उतरीं रैंप पर

लाहौर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कजाकिस्तान में जन्मी रूसी मूल की मॉडल मारिया सुहैब पीएफडीसी सनसिल्क फैशन वीक 2015 में रैंप पर सशर्त उतरीं। यह शर्त थी-कोई अंग प्रदर्शन नहीं। मरिया के पति पाकिस्तानी पंजाबी हैं। उन्हें तीन बच्चे हैं।

लाहौर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कजाकिस्तान में जन्मी रूसी मूल की मॉडल मारिया सुहैब पीएफडीसी सनसिल्क फैशन वीक 2015 में रैंप पर सशर्त उतरीं। यह शर्त थी-कोई अंग प्रदर्शन नहीं। मरिया के पति पाकिस्तानी पंजाबी हैं। उन्हें तीन बच्चे हैं।

मारिया ने यहां एक शेयरिग टैक्सी में बातचीत के दौरान आईएएनएस को बताया, “मैं रैंप पर अंग प्रदर्शन के लिए तैयार नहीं हूं। यही वजह है कि मैं सिर्फ उन फैशन डिजाइनरों के लिए रैंपवॉक करती हूं, जो मुझे शरीर को ऊपर से नीचे तक ढंकने वाले लिबास दे सकें।”

मारिया (27) ने बातचीत के दौरान कहा कि यही वजह है कि उन्होंने अपने मुल्क में कुछ फैशन शो में रैंप पर उतरने के प्रस्तावों को ठुकरा दिया, क्योंकि वह बिंदासपन या अंग प्रदर्शन के नाम पर ज्यादा से ज्यादा सिर्फ बिना बांह वाले परिधान पहन सकती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ बिना बाजू वाले परिधान पहन सकती हूं। मैं टांगें या शरीर के अन्य अंगों की नुमाइश करने वाले कपड़े नहीं पहन सकती। ज्यादातर डिजाइनर इससे वाकिफ हैं और इसलिए जब भी उनके दिमाग में मेरा नाम आता है, तो वे कपड़ों की कल्पना कर लेते हैं।”

मारिया ने 18 साल की उम्र में अपने प्रेमी से शादी कर ली। मारिया पर उनके पति का दिल कजाकिस्तान में कॉलेज के दिनों में आया था। मारिया ने 2013 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

वह अच्छे-बुरे हर दौर में साथ देने एवं मॉडलिंग जारी रखने के लिए प्रेरित के लिए अपने पति की शुक्रगुजार हैं।

मारिया ने कहा, “मैं अपने ससुरालियों के साथ नहीं रहती, इसलिए मुझे नहीं मालूम कि वे लोग मेरे पेशे को किस नजरिए से देखेंगे, लेकिन मेरे पति बहुत मददगार हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। वर्तमान में वह रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह इस बात का ख्याल रखते हैं कि मैं वक्त पर खाऊं। मैं जिस जगह से कहती हूं, वह मुझे लेने आते हैं। मैं जब घर पर नहीं होती, तो बच्चों की देखरेख भी करते हैं।”

क्या रूस से जुड़े होने की वजह से मारिया को स्वयं को पाकिस्तानी जीवनशैली एवं भाषा के मुताबिक ढालने में बहुत दिक्कत होती है?

इसके जवाब में मारिया ने कहा, “नहीं। मुझे याद है कि मैं जब शादी के तुरंत बाद वर्ष 2006 में यहां आकर रहने लगी, तो मुझे उर्दू भाषा समझ नहीं आती थी। कोई बात करने वाला नहीं था, इसलिए मेरे पति एक समाधान की तरह आए।”

उन्होंने कहा, “वह मेरे शिक्षक बन गए और मुझे उर्दू सिखानी शुरू की।”

मारिया कहती हैं कि अगर भविष्य में उनकी दोनों बेटियां मॉडलिंग को करियर के रूप में चुनती हैं, तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए हां कहूंगी। मेरे ख्याल से वे मॉडलिंग करेंगी, क्योंकि मेरी बड़ी बेटी बहुत लंबी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493