लखनऊ , 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21़ 4 डिग्री, कानपुर का 22़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 23़ 3 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath