सेंट जॉर्ज्स टेस्ट : वेस्टइंडीज ने पहले दिन गंवाए पांच विकेट

सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनाडा), 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मेजबान वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के साथ नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं।

खराब रौशनी के कारण पहले दिन केवल 70 ओवर का खेल हो सका। मार्लन सैमुअल्स 94 रन बनाकर अपने सातवें टेस्ट शतक के करीब हैं। इस पारी में 186 गेंदों का सामना कर चुके सैमुअल्स ने अब तक 13 चौके लगाए हैं।

दिनेश रामदीन 35 गेंदों में छह रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पूर्व, टॉस इंग्लैंड ने जीता और कैरेबियाई टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। डेवन स्मिथ (15) के साथ पारी की शुरुआत करने पहुंचे क्रेग ब्राथवेट तीसरे ही ओवर की पहली गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने बोल्ड किया।

दूसरे विकेट के रूप में स्मिथ 28 रनों के योग पर पवेलियन लौटे। डारेन ब्रावो (35) और सैमुअल्स ने हालांकि कैरेबियाई टीम को मुश्किलों से उबारने की कोशिश की। दोनों के बीच 37 रनों की ही साझेदारी हुई थी कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने ब्रावो को कप्तान एलिस्टर कुक के हाथो कैच करा दिया।

अनुभवी बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल भी केवल एक रन ही बना सके। केवल 74 रनों पर चार शीर्ष बल्लेबाजों के पवेलियन लौट जाने के बाद जर्मेन ब्लैकवुड (26) और सैमुअल्स ने पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर कैरेबियाई टीम को थोड़ी राहत दी।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने दो सफलता हासिल की। एंडरसन, ब्रॉड और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493