फिंच का सफल ऑपरेशन, 3 महीने के लिए बाहर

मेलबर्न, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एरॉन फिंच के बाएं हैम्स्ट्रिंग का ऑपरेशन किया गया है।

फिंच की यह समस्या 14 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सामने आई थी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के फीजियो एलेक्स कुंटोरिस ने बुधवार को बताया, “आस्ट्रेलिया लौटने के बाद उनके चोट का स्कैन किया गया, जिसमें यह बात सामने आई कि उनकी समस्या गंभीर है। इसके बाद ऑपरेशन का फैसला किया गया।”

कुंटोरिस के अनुसार, फिंच का ऑपरेशन मंगलवार को किया गया और यह सफल रहा। फिंच अब स्वास्थ्य लाभ करेंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि वह करीब तीन महीने मैदान से बाहर रह सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493