चेन्नई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल फिल्म जगत में चर्चा है कि सुपरस्टार रजनीकांत और फिल्मकार एस. शंकर तीसरी बार साथ काम करने वाले हैं।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है और इसे लेकर बातचीत चल रही है।
हालिया प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘कथी’ के निर्माता रजनीकांत और शंकर की अनाम फिल्म का निर्माण कर सकते हैं।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि रजनीकांत और शंकर ‘एंथिरन 2’ में साथ काम कर रहे हैं या नहीं, लेकिन दोनों जल्द ही साथ काम करने वाले हैं। फिल्म ‘कथी’ के निर्माता लिका इस फिल्म का निर्माण करेंगे।”
कहा यह भी जा रहा है कि शंकर ने सुपरस्टार कमल हासन से भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बात की थी और उन्हें फिल्म की कहानी भी सुनाई थी, लेकिन हासन ने किसी कारण से यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।
शंकर की योजना अब सुपरस्टार विक्रम को भी इस फिल्म में लेने की है।
रजनीकांत और शंकर इससे पहले ‘शिवाजी’ और ‘एथिरन’ में साथ काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath