सरकार अल्पसंख्यकों की हिफाजत के लिए काम कर रही : राजनाथ

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए काम कर रही है।

गृह मंत्री लोकसभा में बोल रहे थे। उन्होंने सभी आस्थाओं के धार्मिक स्थलों पर हुई सांप्रदायिक घटनाओं और हमलों का विस्तृत आंकड़ा पेश करने की बात भी कही।

राजनाथ ने कहा, “मैं सांप्रदायिक घटनाओं के मुद्दे पर पूरा और स्पष्ट बयान दे सकता हूं..ताकि देश यह जाने कि किस सरकार के कार्यकाल में ज्यादा हमले हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493